कॉलेज में विज्ञान व कला प्रदर्शनी
विद्यार्थियों ने दिखायी वैज्ञानिक सोच व रचनात्मक प्रतिभा
प्रतिनिधि, मांडर.
संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को विज्ञान व कला प्रदर्शनी आयोजित की गयी. उदघाटन कॉलेज की सचिव माता सिस्टर लियोकृता तिर्की और कमेटी के सदस्यों ने फीता काट कर किया. प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच व रचनात्मकता दिखायी. छात्रों ने विज्ञान, प्रकृति संतुलन और सांस्कृतिक विविधता विषय पर कई मॉडल व प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किये. प्राचार्या सिस्टर मेरी मगदली बागे ने कहा कि प्रदर्शनी विज्ञान, कला और संस्कृति को एक स्थान पर देखने का एक उत्कृष्ट माध्यम है. ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा मिलता है. माता लियोकृता तिर्की, मारथा टोप्पो, मिस बिबियाना एक्का, जुएल तिग्गा, अरुण खलखो ने प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद उत्कृष्ट मॉडल प्रदर्शित करनेवाले छात्रों का चयन किया. प्रदर्शनी को सफल बनाने में अनिल खलखो, सइद अख्तर, सबीना तिर्की, सुमन कुजूर, विजय कच्छप, मेनूका बेक, अश्विन टोप्पो, सुशील केरकेट्टा, शांति टोप्पो सहित अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने योगदान दिया.
विद्यार्थियों ने दिखायी वैज्ञानिक सोच व रचनात्मक प्रतिभा
मांडर 1, प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि व अन्य.B