चान्हो के दो घरों से नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी

प्राथमिकी दर्ज

चान्हो. थाना क्षेत्र के टांगर गांव में रविवार की रात दो घरों में अपराधियों ने धावा बोला और सामान की चोरी कर फरार हो गये. दोनों घरों के लोग शादी समारोह में गये हुए थे. बताया जाता है कि विनोद कुजूर के घर से 10 हजार नकद और करीब 50 हजार के जेवरात, जबकि राज कुजूर के घर से 35 हजार नकद और करीब एक लाख रुपये के जेवरात की चोरी हो गयी. भुक्तभोगी राज कुजूर ने बताया कि घर के दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद कमरे में रखे आलमीरा को भी कुदाल से चोरों ने तोड़ दिया था और उसके अंदर रखे जेवरात और नकदी की चोरी कर ली थी. घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >