ज्वेलर्स दुकान में छह दिन में दूसरी बार चोरी

नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल के कनक कॉम्पलेक्स स्थित मां भवानी ज्वेलर्स में छह दिन के अंदर चोरों ने दूसरी बार सेंधमारी की और साढ़े तीन लाख के गहने की चोरी कर फरार हो गये.

नामकुम. नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल के कनक कॉम्पलेक्स स्थित मां भवानी ज्वेलर्स में छह दिन के अंदर चोरों ने दूसरी बार सेंधमारी की और साढ़े तीन लाख के गहने की चोरी कर फरार हो गये. बताया जाता है कि अपराधी पीछे की दीवार तोड़ दुकान में घुसे. अंदर घुसने के बाद चोरों ने गैस कटर से लॉकर को काटा और उसमें रखे गहने की चोरी कर ली. ज्ञात हो कि इसी दुकान में गत 11 सितंबर की रात अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद वहां पहुंची पुलिस एवं डॉग स्क्वायड की टीम को किसी तरह की सफलता नहीं मिली. इधर, चोरी की घटना के बाद पुलिस ने दुकान से कुछ दूरी पर झाड़ी से गैस सिलिंडर एवं कटर बरामद किया है. मामले में संचालक गुड्डू सोनी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक ही दुकान में दो बार हुई चोरी की घटना से पुलिस के प्रति स्थानीय लोगों में गुस्सा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >