Ranchi news: हेहल अंचल कार्यालय में चोरी, कई सामान उठा ले गये चोर

इस संबंध में अंचल अधिकारी ने पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

रांची. हेहल अंचल कार्यालय में सोमवार की रात चोरी हो गयी. यहां से कंप्यूटर ऑपरेटर का सीपीयू, एक यूपीएस, दो प्रिंटर, एक रेफ्रिजरेटर, एक आरओ मशीन, दो गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान की चोरी हो गयी है. इस संबंध में अंचल अधिकारी ने पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के मुताबिक, अंचल कार्यालय के पहरे में दो चौकीदारों को लगाया गया है. सोमवार को एक भी चौकीदार ड्यूटी में नहीं था. एक छुट्टी पर है, जबकि दूसरा तबीयत खराब होने के कारण रात में नहीं आया था. इसका लाभ उठा कर चोर देर रात ताला तोड़ कर अंदर घुसे और सारे सामान की चोरी कर ली. सीसी कैमरा में चोरों की तस्वीर दिख रही है. कर्मियों ने बताया कि ऑपरेटर के सीपीयू में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे.

पैसा देने से मना करने पर माता-पिता के साथ मारपीट, केस

रांची. लोअर चुटिया निवासी फूलचंद चौधरी ने अपने पुत्र अवध चौधरी के खिलाफ चुटिया थाना में केस दर्ज कराया है, जिसमें जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. श्री चौधरी ने पुलिस को बताया है कि मैं अपनी पत्नी के साथ घर पर था. इसी दौरान पुत्र नशे की हालत में आया और अपनी मां इंदू देवी से पैसे की मांग करने लगा. पैसे देने से इनकार करने पर इंदू देवी के साथ मारपीट की. उन्हें जान से मारने का प्रयास किया. इसके बाद उनके (फूलचंद चौधरी) साथ भी मारपीट की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >