Ranchi News : धुर्वा के जेपी मार्केट स्थित विदेशी शराब दुकान में चोरी

जांच में 12.77 लाख रुपये की शराब कम पायी गयी

वरीय संवाददाता, रांची. धुर्वा थाना क्षेत्र के जेपी मार्केट स्थित विदेशी शराब दुकान से 12.77 लाख रुपये की शराब की चोरी हुई है. इस मामले में बांधगाड़ी दीपाटोली निवासी बिपिन बिहारी कुमार ने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि 14 मार्च की देर रात 1.27 बजे उत्पाद विभाग के दारोगा प्रदीप कुमार शर्मा ने फोन कर बताया कि जेपी मार्केट स्थित शराब दुकान में ताला नहीं लगा है. इसके बाद घटनास्थल पर गाड़ी से पहुंचा. दुकान के बाहर रात्रि गश्ती दल के पदाधिकारी एतवा उरांव व विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा, दुकान के विक्रेता अंकित कुमार, चितरंजन कुमार राय व विमल कुमार पहले से उपस्थित थे. दुकान के शटर में कोई ताला नहीं लगा हुआ था. शटर उठाने पर देखा कि दुकान के अंदर ग्रिल में भी कोई ताला नहीं लगा है. दुकान से कैश चेस्ट भी गायब था. दुकान को सील कर दिया गया. फिर 16 मार्च को पुलिस की मौजूदगी में दुकान खोली गयी. पंजी से मिलान करने पर पाया कि दुकान से 14 मार्च को 11 लाख 40 हजार 810 रुपये मूल्य के शराब की बिक्री हुई थी. दुकान प्रभारी ने बताया कि ऑनलाइन 290810 रुपये की शराब बिकी थी. आठ लाख 50 हजार रुपये कैश चेस्ट में रखा गया था. दुकान में कुल 12.77 लाख रुपये की शराब कम पायी गयी. सीसीटीवी की जांच में यह पाया गया कि दो व्यक्ति पैदल आये और बिना ताला काटे शटर को ऊपर कर ग्रिल खोलकर कैश चेस्ट को अपने हाथ में लेकर चले गये. आरोप लगाया गया है कि दुकान में हुई चोरी में अंकित कुमार पांडेय, चितरंजन कुमार राय, चंदन कुमार सिंह व विमल कुमार इस घटना में शामिल हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >