श्री रामसेवा समिति मंदरो व राधा रानी ग्रुप करगे की टीम विजयी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को शिव दुर्गा पूजा समिति मांडर की ओर से दही-हांडी प्रतियोगिता आयोजित की गयी

प्रतिनिधि, मांडर.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को शिव दुर्गा पूजा समिति मांडर की ओर से दही-हांडी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांव के युवक व युवतियों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया. युवक वर्ग में 40 सेकेंड में हांडी फोड़ श्री राम सेवा समिति मंदरो ने प्रथम व 42 सेकेंड में हांडी फोड़ कर बजरंग दल मलती ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं युवती ग्रुप में 1.3 मिनट में मटकी फोड़ राधा रानी ग्रुप करगे ने पहला स्थान प्राप्त किया. विजेता व उप विजेता टीम को आयोजन समिति की ओर से नकद व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया. संचालन शैलवाहन कुमार ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी विशाल सिंह, कृष्ण कुमार शुक्ला, अभय सोनी, रोहित तिवारी, बजरंग साहनी, वंशी प्रसाद, शिव प्रसाद साहू, विनोद सेन गुप्ता, शंकर आचार्या, प्रकाश खलखो, मनोज गुप्ता, अशोक अग्रवाल, पिंटू तिवारी, छेदी प्रसाद, रामप्रकाश साहू, महावीर साहू, मनोज सोनी, मनकू महतो, रमेश केशरी, राकेश लहकार, सुबोध साहा, प्रमोद गुप्ता, अमर भगत, रिशु कुमार, आदित्य वर्मा, आकाश कुमार, विक्की आर्यन नाग, रवि रंजन साहू, अनिल कुमार साहू, राहुल शाही, सुमित सिंह, रामप्रताप साहू आदि मौजूद थे.

मांडर 1, विजेता टीम को पुरस्कृत करते समिति के सदस्य.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >