राज्य सरकार रोहिंग्या काे बसाती है और झारखंडी को उजड़ती है : बाबूलाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को बिरसा चौक–हरमू बाइपास रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर बेघर हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना.

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को बिरसा चौक–हरमू बाइपास रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर बेघर हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना. श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार निकम्मी और निरंकुश है. राज्य में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती, लेकिन 50 वर्षों से अपनी झोपड़ी या घर बनाकर रह रहे गरीबों को उजाड़ने में सरकार देर नहीं करती. उन्होंने कहा कि प्रभावित लोग सभी झारखंडवासी हैं, कोई विदेशी खानाबदोश नहीं. बरसात के मौसम में सैकड़ों लोग बुजुर्गों, छोटे बच्चों और महिलाओं के साथ खुले आसमान के नीचे जीने को मजबूर हैं. यह कार्रवाई संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है. सरकार पुनर्वास की चिंता किये बिना लोगों को उजाड़ रही है. श्री मरांडी ने कहा कि अगर सरकार ने उजड़े लोगों की चिंता नहीं की, तो वे प्रभावित परिवारों के साथ मुख्यमंत्री आवास जायेंगे. उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित गरीब परिवार मुख्यमंत्री आवास में घुसकर वहीं रहने को विवश होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >