Ranchi News : सरकार ने बताया : प्रोन्नति की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है, आठ सप्ताह में पूरी होगी

हाइकोर्ट में इंस्पेक्टर से डीएसपी पद में प्रोन्नति देने के मामले में हुई सुनवाई

रांची. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने पुलिस इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर प्रोन्नति को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की. इस दाैरान अदालत ने प्रार्थी व राज्य सरकार का पक्ष सुना. इसके बाद अगली सुनवाई के लिए अदालत ने छह मई की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता मनोज टंडन ने अदालत को बताया कि पिछली सुनवाई 25 अक्तूबर 2024 को सरकार की ओर से एक हलफनामा दायर किया गया था. इसमें राज्य के अधिवक्ता द्वारा बताया गया था कि पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है और चार सप्ताह के भीतर इसे पूरा कर लिया जायेगा. इस पर राज्य सरकार को अदालत ने चार सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. वहीं राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद द्वारा प्रस्तुत किया गया कि अनुपालन रिपोर्ट नाै अप्रैल को दाखिल कर दी गयी है तथा इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि प्रोन्नति की पूरी प्रक्रिया आठ सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जायेगी. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी अजय कुमार ने अवमानना याचिका दायर की है. उन्होंने एकल पीठ के 12 मार्च 2024 के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

SHRAWAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >