चूरी परियोजना का मुख्य रास्ता कीचड़ में तब्दील, आवागमन की बढ़ी परेशानी

सीसीएल एनके एरिया अंतर्गत चूरी परियोजना की भूमिगत कोयला खदान का मुख्य रास्ता इन दिनों कीचड़ से भरा हुआ है.

खलारी. सीसीएल एनके एरिया अंतर्गत चूरी परियोजना की भूमिगत कोयला खदान का मुख्य रास्ता इन दिनों कीचड़ से भरा हुआ है, जिससे रोजाना खदानकर्मियों और कोयला कारोबार से जुड़े लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. यह वही मुख्य मार्ग है, जो चूरी अंडरग्राउंड माइंस और कांटाघर तक जाता है, जहां रोड सेल के लिए कोयला ट्रकों का वजन किया जाता है. देश की सबसे पुरानी भूमिगत कोयला खदानों में शामिल चूरी माइंस सीसीएल का एकमात्र माइंस है, जहां कंटीन्यूअस माइनर मशीन के जरिए कोयले का उत्पादन किया जाता है. मजदूर नेता कुलदीप कुमार ने सीसीएल प्रबंधन से मांग की कि जल्द से जल्द इस रास्ते की मरम्मत कर इसे दुरुस्त किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >