Ranchi News: प्रधानाध्यापक पर होगा स्कूलों को दिये गये टैब की सुरक्षा का दायित्व

Ranchi News : राज्य के 28945 स्कूलों को टैब दिये गये हैं. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा टैब के रखरखाव को लेकर दिशानिर्देश जारी किया गया है.

रांची. राज्य के 28945 स्कूलों को टैब दिये गये हैं. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा टैब के रखरखाव को लेकर दिशानिर्देश जारी किया गया है. विभाग के द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप टैब विद्यालय की परिसंपत्ति होगी. टैब की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक या संबंधित शिक्षक की होगी. टैब को किसी प्रकार का नुकसान होने, चोरी होने और गुम होने की स्थिति में संबंधित शिक्षक से इसकी वसूली की जायेगी. टैब में सिम कार्ड व व रिचार्ज के लिए विद्यालय विकास मद से राशि खर्च करने का निर्देश दिया गया है.

टैब खराब होने पर शिक्षा परियोजना कार्यालय में जमा करेंगे

टैब में खराबी आने पर संबंधित शिक्षक अपने जिला के शिक्षा परियोजना कार्यालय में इसे जमा कर करेंगे. जिले की जिम्मेदारी होगी कि वह संबंधित एजेंसी के पास इसकी शिकायत दर्ज कराये. शिकायत दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर संबंधित कंपनी टैब जिला कार्यालय से ले जायेगी. एजेंसी पांच दिन के अंदर मरम्मत कर जिला कार्यालय में जमा करेगी. राज्य के सरकारी स्कूलों को 28945 टैब दिये गये हैं. वैसे विद्यालय जहां कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई होती है और कम से कम 30 बच्चे नामांकित हों, उन स्कूलों को टैब दिया गया है. टैब के एक वर्ष तक के रखरखाव की जिम्मेदारी टैब आपूर्ति करनेवाली कंपनी की होगी. टैब की खरीदारी टेंडर के माध्यम से की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >