Ranchi news : अंतिम कुंजी सह उतर पत्रक 20 अप्रैल से होगा डाउनलोड

सहायक आचार्य परीक्षा

रांची. झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी सह उतर पत्रक 20 अप्रैल से डाउनलोड किया जा सकेगा. इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की वेबसाइट पर लिंक प्रकाशित किया जायेगा. इस संबंध में आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने आवश्यक सूचना जारी की है. इसमें कहा गया है कि अंतिम उत्तर कुंजी सह उत्तर पत्रक 26 अप्रैल तक डाउनलोड किया जा सकेगा. अभ्यर्थी उपलब्ध लिंक में अपनी वांछित सूचना की प्रविष्टि कर अंतिम उत्तर कुंजी सह उत्तर पत्��क डाउनलोड कर सकते हैं. उक्त अवधि के उपरांत अंतिम उत्तर कुंजी सह उत्तर पत्रक डाउनलोड हेतु उपलब्ध नहीं रहेगा. इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा एक से पांच) पद के लिए पत्र एक, दो व तीन (पत्र दो अंतर्गत पंचपरगनिया, कुरमाली व हो भाषा को छोड़ कर) तथा स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा छह से आठ) पद के लिए पत्र एक, दो, तीन एवं चार (पत्र चार अंतर्गत उर्दू भाषा को छोड़ कर) का अंतिम उत्तर कुंजी सह उत्तर पत्रक डाउनलोड के लिए लिंक उपलब्ध रहेगा. उल्लेखनीय है कि 26001 सहायक आचार्यों की नियुक्ति के लिए वर्ष 2024 में परीक्षा ली जा चुकी है. जेएसएससी ने परीक्षा कैलेंडर जारी किया था, जिसमें जनवरी 2026 तक रिजल्ट जारी करने की बात कही गयी थी. परीक्षा कैलेंडर पर झारखंड हाइकोर्ट के कड़े रुख के बाद जेएसएससी ने उक्त परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी सह उत्तर पत्रक डाउनलोड करने की समय सारिणी घोषित की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >