Ranchi News: आरआरडीए के कार्यपालक अभियंता का किया घेराव

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष कमलेश राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आरआरडीए के कार्यपालक अभियंता का घेराव किया.

रांची. राज्यसभा सांसद आदित्य साहु को कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं देने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष कमलेश राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आरआरडीए के कार्यपालक अभियंता का घेराव किया. श्री राम ने बताया कि पिछले दिनों 24 मई को कांके प्रखंड के होचर मुरुम गांव में प्राथमिक विद्यालय से भाया भगत उरांव के घर से लेकर आरइओ रोड तक लगभग डेढ़ किमी सड़क निर्माण के लिए आरआरडीए ने शिलान्यास किया. इस सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीण सांसद आदित्य साहु के पास गये थे.

पत्र लिख कर सड़क निर्माण की अनुशंसा की थी

उन्होंने आरआरडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिख कर सड़क निर्माण की अनुशंसा की थी. लेकिन इस सड़क निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद को निमंत्रण नहीं दिया गया. कहा कि इस सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गये हैं. घेराव कार्यक्रम में संजय साहु, कमलेश महतो, कृष्ण करमली, सतीश केरकेट्टा समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >