Ranchi News : एक्सपो उत्सव का ब्रोशर व पोस्टर लांच, सितंबर में लगेगा मेला

झारखंड का बड़ा कंज्यूमर फेयर, एक्सपो उत्सव के आयोजन का ब्रोशर और पोस्टर बरियातू स्थित होटल रमादा बाय वन्धिम में जारी किया गया.

:::: जूनियर चैंबर इंटरनेशनल रांची ने एक्सपो उत्सव-2025 संस्करण के ब्रोशर का होटल रमादा में किया अनावरण

रांची. जूनियर चेंबर इंटरनेशनल (जेसीआइ) रांची ने एक्सपो उत्सव-2025 संस्करण के ब्रोशर का रविवार को अनावरण किया. झारखंड का बड़ा कंज्यूमर फेयर, एक्सपो उत्सव के आयोजन का ब्रोशर और पोस्टर बरियातू स्थित होटल रमादा बाय वन्धिम में जारी किया गया. जेसीआई रांची के प्रमुख पदाधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने एक्सपो के विभिन्न आकर्षणों की जानकारी साझा की. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दीपक रोशन ने अतिथियों की मौजूदगी में इसे आम जनता के बीच रीलिज किया. उन्होंने जेसीआई रांची की प्रशंसा करते हुए कहा कि व्यापार और खेल जगत में युवाओं के लिए मार्गदर्शन का काम कर रहा है. उन्होंने इस आयोजन के लिए अध्यक्ष प्रतीक जैन और एक्सपो उत्सव 2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल को बधाई दी. प्रतीक जैन ने कहा कि पिछले 27 साल से जेसीआई रांची एक्सपो उत्सव केवल रांची ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड की एक पहचान बन चुकी है. उन्होंने सदस्यों की मौजूदगी में मंच से एक्सपो उत्सव-2025 में शामिल होने के लिए आम लोगों के साथ ही सभी व्यापार जगत के लोगों को आमंत्रित किया. कार्यक्रम के दौरान जेसी तपिश केडिया, केशव बजाज, सचिव सन्नी केडिया, विक्रम चौधरी, अभिषेक जैन, दीपक पटेल, सौरभ नरेडी, तरुण अग्रवाल, आदित्य जालान, सिद्धार्थ जैन, नवीन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मोहित वर्मा, विनय मंत्री, अभिनव मंत्री, सौरभ साबू, पंकज साबू, मयंक चौधरी, शुभम साबू, निशांत मोदी, रवि समोटा, अमन पोद्दार व अन्य सदस्य उपस्थित थे.

मिड सितंबर में आयोजित होगा मेला

एक्सपो उत्सव के आयोजन की संभावित तारीख 16 से 22 सितंबर तक रखा गया है. मेला का आयोजन मोरहाबादी ग्राउंड में होगा. छह बड़े पैवेलियथ्जिन में कंज्यूमर आयटम्स, एग्जीबीटर्स के लिए अलग से एक पैवेलियन होगा. इसके अलावा स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल्स, लेडिज एंड लाइफस्टाइल के साथ ही फन एंड एम्यूजमेंट के साथ ही फूड कोर्ट शामिल होगा.

एक्सपो में 300 से अधिक राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय ब्रांड होंगे शामिल

इस वर्ष के एक्सपो उत्सव-2025 में 300 से ज्यादा उत्पाद शामिल होंगे. इनमें कई प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं. रेडियो धूम भी एक्सपो में साझेदारी कर रही है. इसके अतिरिक्त एक्सपो कंज्यूमर फेयर में छोटे और नये उद्यमियों को अपने उत्पाद और प्रतिभा को एक बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >