Womens cricket: टीम ए ने सी को पांच विकेट से हराया

जेएसएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे सीनियर विमेंस टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में गुरुवार को टीम ए ने टीम सी को पांच विकेट से हराया.

रिचा घोष बनी प्लेयर ऑफ द मैच रांची. जेएसएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे सीनियर विमेंस टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में गुरुवार को टीम ए ने टीम सी को पांच विकेट से हराया. टीम एक की रिचा घोष प्लेयर ऑफ द मैच बनी. टॉस जीतकर टीम सीए ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाये. इसमें डी बृंदा ने 30, तृप्ति सिंह ने 32, श्रेता शेरावत ने 48 रनों की पारी खेली. वहीं टीम एक की गेंदबाज मिता पॉल, हनी पटेल, साइका इशाक और अरुंधति ने एक-एक विकेट लिया. जवाब में टीम ए ने 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता. इसमें हरलीन देओल ने 46, रिचा घोष ने 60 रनों की पारी खेली. वहीं टीम सी की ओर से टिटास साधु व यमुना राणा ने दो-दो विकेट लिये. सेवानिवृत आइपीएस हेमंत टोप्पो ने रिचा घोष को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >