बचरा-बचरा बस्ती जर्जर पथ का हुआ सर्वेक्षण, बनेगी पक्की सड़क
आरइओ चतरा के एसडीओ आलोक चौधरी ने भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को बचरा-बचरा बस्ती जर्जर पथ का सर्वेक्षण किया.
By JITENDRA RANA |
July 22, 2025 7:45 PM
पिपरवार. आरइओ चतरा के एसडीओ आलोक चौधरी ने भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को बचरा-बचरा बस्ती जर्जर पथ का सर्वेक्षण किया. सर्वेक्षण के दौरान बचरा स्थित पंचवटी अंडरपास टनल से बचरा बस्ती शिव मंदिर होते चमन महतो के घर तक 2100 मीटर पीसीसी पथ का स्टीमेट बनाया गया. इसमें कई पुल-पुलिया भी शामिल हैं. यह जानकारी देते हुए भाजपा पिपरवार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों चतरा जिला समाहरणालय में आयोजित डीएमएफटी की बैठक में बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी ने उक्त जर्जर सड़क का मामला पुरजोर तरीके से उठाया था. मौके पर आजसू पिपरवार नगर अध्यक्ष विनोद सिंह सहित बचरा बस्ती के ग्रामीण उपस्थित थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 15, 2025 6:39 AM
December 15, 2025 7:40 AM
December 15, 2025 6:15 AM
December 14, 2025 7:01 PM
December 14, 2025 6:34 PM
December 14, 2025 3:56 PM
December 14, 2025 8:05 AM
December 13, 2025 8:48 PM
December 14, 2025 1:27 PM
December 13, 2025 7:24 PM
