रांची. ज्ञानू (101 रन) की शतकीय पारी की बदौलत मंगलवार को मेकन स्टेडियम में खेले गये ईडीएस सुपर डिवीजन क्रिकेट में हेहल स्पोर्टिंग ने आरसीएफसी को 14 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हेहल स्पोर्टिंग ने 233 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी आरसीएफसी की पूरी टीम 219 रन बना कर आउट हो गयी. हेहल स्पोर्टिंग : 233 रन (ज्ञानू 101, नागेंद्र 62, विनीत छह व इमरान दो विकेट). आरसीएफसी : 219 रन (इमरान 50, रौनक 55,अरुण 35, नागेंद्र व विशाल तीन-तीन विकेट, अनुराग दो विकेट).
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
