रांची. वनवासी कल्याण केंद्र की बैठक वृंदावन कॉलोनी, चिरौंदी स्थित मुख्यालय में हुई. बैठक में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद अगले सत्र के लिए प्रांत कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से सुदान मुंडा प्रदेश अध्यक्ष चुने गये. वहीं उपाध्यक्ष सज्जन सर्राफ, राजेंद्र झुनझुनवाला व रीझु कच्छप, महामंत्री धनंजय सिंह, मंत्री विनीत लाल, कोषाध्यक्ष पवन मंत्री के अलावा सदस्य के रूप में अश्विनी मिश्रा, जगलाल पाहन, पूनम गुप्ता, विवेक भसीन, सुरा विरुलि, विजय चौधरी, उषा देवी, जयमंगल गुड़िया, नाथु गाड़ी, कल्पना गोयल, विशु खड़िया, लक्ष्मण सिंह मुंडा का चयन किया गया. संगठन मंत्री देवनंदन सिंह और सह संगठन मंत्री सुशील मरांडी पदेन पदाधिकारी रहेंगे. चुनावी प्रक्रिया आरएसएस के क्षेत्र संघचालक सह निर्वाचन पदाधिकारी देवब्रत पाहन ने संपन्न करायी. नवनियुक्त अध्यक्ष सुदान मुंडा ने कहा कि अगले तीन वर्ष में जनजाति भाइयों की चुनौतियों का समाधान किया जायेगा. राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग ने नयी कार्यकारिणी समिति को जनजाति हित में बढ़-चढ़ कर कार्य करने को कहा. मौके पर प्रांत प्रचारक गोपाल जी, कृपा प्रसाद सिंह, विनोद उपाध्याय, प्रफुल्ल अकांत, सुखी उरांव, ओमप्रकाश अग्रवाल, सोमा उरांव, संदीप उरांव आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
