गणित ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

बाघवार एकेडमी के विद्यार्थियों ने साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित गणित ओलिंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.

चान्हो.

बाघवार एकेडमी के विद्यार्थियों ने साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित गणित ओलिंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. परीक्षा में बेहतर करने वाले छात्रों को समारोह आयोजित कर स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र व गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया. एकेडमी के डायरेक्टर अशोक बाघवार व प्राचार्य अरुण बाघवार ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी. कहा कि इस वर्ष बाघवार एकेडमी के 47 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था. जिसमें से शाहबाज अंसारी, सैनी कुमारी, शिफा नाज, परिधि सहदेव, अंकित गुप्ता, देव गुप्ता, सांची सलोनी व शिवानी उरांव ने प्रथम स्थान, रोहन कुमार साहू, अंकुर टोप्पो, अरहम वारसी व लक्ष्मी प्रिया ने दूसरा स्थान तथा ग्लैडसन एक्का, अंजना कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. सभी विजेता बच्चों को फाउंडेशन के द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है.

चान्हो 1, सम्मानित किये गये विद्यार्थी.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >