मेसरा.
झामुमो कांके प्रखंड समिति ने चुट्टू कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की. गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. अध्यक्षता कांके प्रखंड संयोजक समिति के प्रमुख जावेद अख्तर अंसारी ने गुरुजी के जीवन व उनके संघर्षों को बताया. सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किये गये. जिसमें रिंग रोड गोलंबर नेवरी चौक पर 30 फिट की प्रतिमा लगाने की बात कही गयी. इसके लिए नेवरी पंचायत के ग्रामीणों व ग्रामसभा से प्रस्ताव पारित कर आम सहमति बनायी जायेगी. दूसरा प्रस्ताव गुरुजी भारत रत्न से सम्मानित किये जायें, इसके लिए जन जागरण अभियान चलाने की बात कही गयी. तीसरा प्रस्ताव गुरुजी का सपना को पूरा करते हुए राज्य में पूर्ण शराबबंदी का प्रस्ताव पारित किया गया. मौके पर सहदेव मुंडा, खुर्शीद आलम, सागर मुंडा, कलीम खान, चांद, बसंत महतो, साबिबुल रहमान, महादेव उरांव, आनंद मुंडा, मोती लाल उरांव, जितेंद्र उरांव, हनीफ अंसारी, राजेश उरांव, राजेश उरांव, सरस्वती उरांव, मंगरू मुंडा, मजीदन खातून, पिंकी देवी, अख्तरी खातून मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
