ranchi news : रांची के संत पॉल्स स्कूल मैदान में आध्यात्मिक सभा, डॉ आचार्य विकास ने कहा, यीशु ने संसार के पाप को अपने ऊपर लिया

ranchi news संत पॉल्स स्कूल मैदान में आयोजित आध्यात्मिक सभा द गुड शेफर्ड में रविवार को मसीही विश्वासियों ने हिस्सा लिया. जयपुर से आये सुसमाचार प्रचारक डॉ आचार्य विकास ने बाइबल के विभिन्न प्रसंग सुनाये़

रांची. संत पॉल्स स्कूल मैदान में आयोजित आध्यात्मिक सभा द गुड शेफर्ड में रविवार को मसीही विश्वासियों ने हिस्सा लिया. जयपुर से आये सुसमाचार प्रचारक डॉ आचार्य विकास ने बाइबल के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से यीशु, उनके संदेश और अपने लोगों के लिए एक भला चरवाहा के रूप में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला. डॉ आचार्य विकास ने कहा कि यीशु ने खुद को अच्छा चरवाहा बताया, जो अपनी भेड़ों के लिए अपना जीवन देने को तैयार था. प्रेम और बलिदान का यह निस्वार्थ कार्य मानवता के प्रति उनके प्रेम का एक गहरा प्रदर्शन है. क्रूस पर दर्द और मृत्यु सहन कर यीशु ने हमें प्रेम, करुणा और छुटकारे का सही पथ दिखाया है.

यीशु ने हमारी शारीरिक और भावनात्मक पीड़ा को सहन किया

आचार्य विकास ने कहा कि हमें समझना होगा कि यीशु ने स्वेच्छा से खुद को मृत्यु के लिए समर्पित कर दिया. यीशु ने हमारी शारीरिक और भावनात्मक पीड़ा को सहन किया. एक अच्छे चरवाहे के रूप में यीशु ने न केवल अपनी भेड़ों के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, बल्कि मृत्यु को भी पराजित किया. वे कब्र पर विजय पाये और तीसरे दिन जी उठे. उन्होंने कहा कि अपने पुनरुत्थान द्वारा यीशु ने मृत्यु, पाप और अंधकार की शक्तियों पर सामर्थ्य को प्रकट किया. इस अवसर पर कोयर मंडलियों ने भक्तिपूर्ण गीत से माहौल को ख्रीस्तमय बना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >