वेल्लोर व बेंगलुरु से आज आयेगी स्पेशल ट्रेन

झारखंड में रविवार को दो और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आयेंगी. एक ट्रेन वेल्लोर से और दूसरी बेंगलुरु से आयेगी. वेल्लोर से आनेवाली ट्रेन हटिया स्टेशन पर सुबह 7.30 बजे और बेंगलुरु से आनेवाली ट्रेन सुबह 10.00 पहुंचेगी.

रांची : झारखंड में रविवार को दो और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आयेंगी. एक ट्रेन वेल्लोर से और दूसरी बेंगलुरु से आयेगी. वेल्लोर से आनेवाली ट्रेन हटिया स्टेशन पर सुबह 7.30 बजे और बेंगलुरु से आनेवाली ट्रेन सुबह 10.00 पहुंचेगी. इन ट्रेनों से करीब 2500 मजदूर आयेंगे. मजदूरों का हटिया रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग की जायेगी. वहीं संदिग्ध यात्रियों की जांच के सैंपल भी लिये जायेंगे. रांची के यात्रियों की स्क्रीनिंग पारस अस्पताल में होगी. मजदूरों को गृह जिला बसों से भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >