रांची. वृद्धावस्था में विशेष ध्यान की जरूरत होती है. वृद्धावस्था भी प्रबंधन का विषय है. यह बात प्रोफेसर डॉ निशांत गोयल ने कही. वह सीआइपी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे. वृद्धावस्था परामर्श पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 29 से 31 मार्च तक आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसका आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार तथा सीआइपी की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है. मौके पर प्रतिभागियों को वृद्धावस्था के शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक मुद्दों की जानकारी दी जायेगी. साथ ही वृद्धावस्था संबंधी मुद्दों की पहचान और मूल्यांकन के बारे बताया जायेगा. विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा 12 व्याख्यान दिये जायेंगे. प्रशिक्षुओं का स्वागत संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ उमेश ने किया. केंद्र सरकार के वरिष्ठ नागरिक प्रभाग की सलाहकार डॉ नेहा रॉय ने विशेष रूप से वृद्धावस्था जनसंख्या पर बात की. धन्यवाद ज्ञापन डॉ नरेंद्र कुमार सिंह ने किया. इसमें झारखंड सरकार के लगभग 30 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.
वृद्धावस्था में विशेष ध्यान की जरूरत : प्रो गोयल
वृद्धावस्था में विशेष ध्यान की जरूरत होती है. वृद्धावस्था भी प्रबंधन का विषय है.

Birsa Munda