रन फॉर यूनिटी में दौड़े जवान

सिल्ली पुलिस के तत्वावधान में शुक्रवार को सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया.

सिल्ली.

सिल्ली पुलिस के तत्वावधान में शुक्रवार को सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सिल्ली थाना के पुलिस पदाधिकारी, जवान, पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक व छात्र-छात्राएं शामिल हुए. दौड़ पाॅलिटेक्निक काॅलेज चौक से कस्तूरबा विद्यालय तक गयी. दौड़ का समापन लौट कर पॉलिटेक्निक चौक पर किया गया. थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती ””””एकता दिवस”””” के रूप में मनायी गयी. ””””रन फॉर यूनिटी”””” कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता का संदेश देना था. रन फॉर यूनिटी”””” में पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य समीर शर्मा, एसआई रामदेव यादव, रविकुमार बर्मा, एएसआइ युधिष्ठिर महतो, पुलिस जवान, पॉलिटेक्निक के शिक्षक व छात्र-छात्राएं शमिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >