'झारखंड सरकार ने राज्य को कर दिया बर्बाद', ट्रेन के स्लीपर कोच से सफर करते वक्त बोले शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा है कि हम झारखंड में अच्छा कर रहे हैं. स्थानीय लेवल पर भी टीम शानदार काम कर रही हैं.

रांची: केंद्रीय मंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी रविवार को रांची से अपने लोकसभा क्षेत्र विदिशा के लिए रवाना हो गये. वे ट्रेन के स्लीपर कोच अपना सफर कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत कर कहा कि लोग इस बार बीजेपी को वोट देने जा रहे हैं. मध्य प्रदेश के इस पूर्व सीएम वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह चुनाव राज्य को बचाने का चुनाव है. मौजूदा गवर्नमेंट ने स्टेट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है.

क्या कहा शिवराज सिंह चौहान ने

शिवराज सिंह चौहान ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा है कि हम झारखंड में अच्छा कर रहे हैं. स्थानीय लेवल पर भी टीम शानदार काम कर रही हैं. मौजूदा सरकार ने राज्य को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है. यह स्टेट को बचाने का चुनाव है. आये दिन यहां से नगदी बरामद की जाती है. आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है. उन्होंने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट करने जा रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री शिवराज क्यों जा रहे हैं विदिशा

जब उनसे विदिशा जाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारा निर्वाचन क्षेत्र मेरे लिए एक परिवार की तरह है. कई सालों से लोगों का रिश्ता कायम है. आज वहां जाकर दीदियों से भी मुलाकात करूंगा. हमलोग बस प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं.

शिवराज सिंह चौहान क्यों आए थे झारखंड

बता दें कि कुछ दिनों पहले शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को रांची में बीजेपी की सदस्यता दिलवाई. इस दौरान उन्होंने झामुमो पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अब ये पार्टी परिवारवाद से हटकर पति पत्नी की पार्टी बनकर रह गयी है. इससे पहले उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की थी जहां आगामी चुनाव पर चर्चा की गयी.

Also Read: मंईयां योजना को लेकर हाईकोर्ट में PIL दाखिल हुई तो CM हेमंत ने पूछा सवाल- BJP को झारखंड की बहनों से क्या तकलीफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >