रांची. कुसई फुटबॉल मैदान, घाघरा में खेले जा रहे नौवें शंकर-विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेले गये. दिन के पहले मैच में लिमिटड एफसी रांची ने पेनाल्टी शूटआउट में तिर्की ब्रदर्स बड़ा घाघरा को 5-4 गोल से हराया. मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अमर टोप्पो को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दिन का दूसरा मैच सत्यारी टोली रांची और येलो स्टार कुटयातू के बीच खेला गया. इस मैच में सत्यारी टोली ने येलो स्टार को 2-1 से पराजित किया. सोनू तिग्गा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मंगलवार को पहले मैच में गुमला एफसी का सामना अक्षिता एफसी से होगा. वहीं दूसरे मुकाबले में दीपक ब्रदर्स रांची की भिड़ंत गोसाई ब्रदर्स बड़ा घाघरा से होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
