Football : दीपक ब्रदर्स रांची व येलो स्टार क्लब कुटियातु जीते

शंकर-विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट

रांची. शंकर-विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को दीपक ब्रदर्स रांची व येलो स्टार क्लब कुटियातु अपने-अपने मैच जीत लिये. पहला मुकाबला दीपक ब्रदर्स रांची व फाइव गढ़वा (सॉकर) के बीच हुआ. दीपक ब्रदर्स के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और फाइव गढ़वा को 3-2 से पराजित किया. दीपक ब्रदर्स की ओर से रोहित तिग्गा, ओटिका व सुमित ने एक-एक गोल किये. वहीं, दूसरे मैच में येलो स्टार क्लब कुटियातु ने फाइव गढ़वा (सॉकर) को 3-0 से पराजित किया. येलो स्टार क्लब की ओर से एनोक, विकास नायक व फूलचंद महली ने एक-एक गोल किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >