नदी में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत

थाना क्षेत्र के मेलानी गांव में रविवार को खेलने के क्रम में नदी में डूबने से अंकज महतो नामक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.

चान्हो.

थाना क्षेत्र के मेलानी गांव में रविवार को खेलने के क्रम में नदी में डूबने से अंकज महतो नामक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. अंकज महतो पिता तारकेश्वर महतो मूल रूप से बुढ़मू के मुन्ना नावाटोली का रहने वाला था. वह वर्तमान में अपनी मां मंजू देवी और भाई के साथ अपने ननिहाल में था. हादसा दोपहर करीब एक बजे की है. बताया गया कि तब अंकज की मां मंजू देवी नदी किनारे कपड़े धो रही थी. जबकि वह अपने भाई के साथ नदी किनारे खेल रहा था. इसी क्रम में वह फिसलकर नदी में गिर गया और गहरे पानी में चला गया. बच्चे के नदी में गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. हादसे की सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है. परिजनों के अनुसार अंकज तीन भाइयों में सबसे छोटा था और चान्हो के ही गणेशपुर स्थित एक निजी विद्यालय में एलकेजी में पढ़ता था. बच्चे की असामयिक मौत से परिवार में मातम का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >