बरियातू ने कोकर को 3-0 से हराया, तीन मैच ड्रॉ रहे

गुरुवार को चार मैच खेले गये. इनमें से तीन मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए

रांची. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के तत्वावधान में आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार को चार मैच खेले गये. इनमें से तीन मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए, जबकि चौथे मैच में राजा स्पोर्ट्स बरियातू ने बिरसा क्लब कोकर को 3-0 से पराजित किया. बरियातू की ओर से मैच 21वें मिनट में रौशन, 27वें मिनट में अविनाश व 62वें मिनट में मनोज ने गोल किये. इससे पहले चुट्टू व इरबा का मैच गोल रहित बराबरी पर छूटा. प्रैक्टिस ग्राउंड में संत जॉन्स व जेएसए का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. जेएसए की ओर 36वें मिनट में विनय उरांव व संत जॉन्स की तरफ से 39वें मिनट में करमचंद उरांव ने गोल किया. वहीं, स्पोर्टिंग यूनियन व जीएफसी गाड़ी होटवार का मैच भी 1-1 पर खत्म हुआ. गाड़ी होटवार की ओर से 24वें मिनट में धर्म व स्पोर्टिंग यूनियन की तरफ से 70वें मिनट में मो कैफ ने गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >