खलारी. डीएवी पब्लिक स्कूल, कल्याणपुर में सोमवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. प्राचार्य आभा खन्ना ने आंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे संविधान के जनक थे. उन्होंने हम भारतीयों को समानता और अधिकारों का मार्ग दिखाया. उनका जीवन संघर्ष और सफलता की प्रेरणा देता है. शिक्षा से मतलब सिर्फ किताबें नहीं है, यह हमारी सोच व समझ को विकसित करता है. इस अवसर पर विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा तीन से पंचम तक के बच्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में डी ग्रुप के शिवम, आदर्श, अमर व ऋषभ प्रथम स्थान पर रहे. वहीं, ग्रुप बी की आराध्या, प्रत्यूष, ऋतुराज व संगम दूसरे स्थान पर रहे.
डीएवी कल्याणपुर में आंबेडकर जयंती मनायी गयी
डीएवी पब्लिक स्कूल, कल्याणपुर में सोमवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी.
