रांची के अलबर्ट एक्का चौक से राजेंद्र चौक के बीच धारा 144 लागू, कल सुबह 6:00 बजे तक रहेगा प्रभाव

अलबर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक होते हुए राजेंद्र चौक तक और इस मार्ग के दोनों ओर 200 मीटर की दूरी तक धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है. यह रविवार की सुबह 6 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा.

Ranchi News: सदर अनुमंडल दंडाधिकारी दीपक दुबे ने महात्मा गांधी मार्ग में अलबर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक होते हुए राजेंद्र चौक तक और इस मार्ग के दोनों ओर 200 मीटर की दूरी तक धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है. यह रविवार की सुबह 06:00 बजे से सोमवार की सुबह 06:00 बजे तक प्रभावी रहेगा.

सुरक्षा-व्यवस्था के दृष्टिकोण से निषेधाज्ञा लागू

बताया गया कि रविवार को रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट मैच है. साथ ही ईद मिलादुन्नबी पर्व है. दोनों आयोजन में काफी भीड़ होने की संभावना को देखते हुए यातायात, विधि-व्यवस्था और सुरक्षा-व्यवस्था के दृष्टिकोण से निषेधाज्ञा लागू की गयी है. जारी आदेश में कहा गया है कि अस्पताल जा रहे मरीज के साथ-साथ जा रहे व्यक्तियों, विद्यालय व महाविद्यालय जानेवाले छात्र/छात्राओं, हाट-बाजार, होटल, दुकान आये व्यक्तियों, बारात, शव यात्रा, कर्तव्य पर तैनात सरकारी कर्मचारी/पुलिस बल तथा मैच में सम्मिलित होनेवाले खिलाड़ियों, पदाधिकारियों व उनके सहयोगियों पर यह लागू नहीं रहेगा. पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना, रोड पर निकलने या चलने (सरकारी कार्यक्रम के साथ-साथ, सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़ कर) की मनाही होगी.

Also Read: JUT में वीसी नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी के अध्यक्ष बने डीयू कुलपति, राज्यपाल ने दी स्वीकृति
ईद मिलादुन्नबी आज, निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

पैगंबर हजरत मुहम्मद (सअ) का जन्मदिन ‘ईद-मिलादुन्नबी’ रविवार को धूमधाम से मनाया जायेगा. इसे लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में विशेष साज सजावट की गयी है. मस्जिदों को सजाया-संवारा गया है. कई जगहों पर तकरीर व जलसा का आयोजन किया गया है. इस दिन घरों में विशेष पकवान भी तैयार किये जाते है, वहीं कुरान की तिलावत की जाती है. इस अवसर पर मुस्लिम बहुल इलाके में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जायेगा. हालांकि, भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होनेवाले क्रिकेट मैच के मद्देनजर इस बार मेन रोड से जुलूस नहीं गुजरेगा. सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमेटी के तत्वाधान में रविवार को निकलनेवाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

शहर को छह जोन में बांट कर तैनात किये गये मजिस्ट्रेट

ईद मिलादुन्नबी के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपायुक्त और एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है. शहर को छह जोन में बांट कर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बताया गया कि जुलूस के आगे और पीछे दंडाधिकारी के साथ, शहर के कुल 41 स्थानों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट को भी प्रतिनियुक्त किया गया है. नौ अक्तूबर की सुबह 7:00 बजे से पर्व की समाप्ति तक के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके अलावा सदर, बुंडू सीओ, एसपी (सिटी/ग्रामीण) अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की निगरानी करेंगे. ईद मिलादुन्नबी को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है. कार्यपालक दंडाधिकारी पवन कुमार को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul kumar

Senior Journalist having more than 11 years of experience in print and digital journalism.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >