सेबी ने रांची का ऑफिस किया बंद, निराश होकर लौट रहे निवेशक और शिकायतकर्ता

रांची में सेबी ऑफिस मार्च 2014 में खुला था. उद्घाटन में तत्कालीन चेयरमैन यूके सिन्हा भी आये थे.

पूंजी बाजार नियामक संस्था ‘भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड’ यानी ‘सेबी’ ने अपना रांची ऑफिस बंद कर दिया है. उसका ऑफिस यहां समाहरणालय के ब्लॉक-ए के छठे तले पर था. अचानक ऑफिस बंद होने के कारण शिकायत व जानकारी की आस में यहां पहुंचनेवाले लोगों को निराश हो लौटना पड़ रहा है. बताया जाता है कि सेबी ने कुछ महीने पहले ऐसे कुल 16 स्थानीय कार्यालयों (एलओ) को बंद करने का निर्णय लिया था. इसी कड़ी में रांची ऑफिस भी बंद कर दिया गया है. यह इतने गोपनीय तरीके से हुआ कि लोगों को भनक तक नहीं लगी. सेबी की वेबसाइट पर भी इसकी सूचना नहीं दी गयी है.

2014 में खुला था ऑफिस :

रांची में सेबी ऑफिस मार्च 2014 में खुला था. उद्घाटन में तत्कालीन चेयरमैन यूके सिन्हा भी आये थे. इसका उद्देश्य वित्तीय साक्षरता का प्रसार करना और क्षेत्र के निवेशकों की शिकायतों का निवारण करना था.

अब इनवेस्टर सर्विस सेंटर में कर सकते हैं शिकायत :

रांची में सेबी ने बीएसइ और एनएसइ के साथ मिलकर अरगोड़ा चौक पर इनवेस्टर सर्विस सेंटर स्थापित किया है. यहां निवेशक सूचीबद्ध संस्थाओं की शिकायतें ही कर सकेंगे. सेंटर के कॉन्टैक्ट पर्सन विशाल शांडिल्य ने यह जानकारी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >