रंग-गुलाल, फूलखोंसी और लोक गीतों के साथ खुशियां मनायी

सरहुल पूजा के साथ पाहन पुजार ने सुख-समृद्धि के लिए गांव, टोला, मौजा में फूल खोंसी की. हतमा मौजा के नगड़ा टोली में हलधर चंदन पाहन ने सभी के घरों में जा कर फूल खोंसी की.

रांची : सरहुल पूजा के साथ पाहन पुजार ने सुख-समृद्धि के लिए गांव, टोला, मौजा में फूल खोंसी की. हतमा मौजा के नगड़ा टोली में हलधर चंदन पाहन ने सभी के घरों में जा कर फूल खोंसी की. उन्होंने सभी घरों के दरवाजे पर फूल खोंसी की और फसल की वृद्धि और घर परिवार में सुख-समृद्धि के लिए ग्राम देव सहित सभी इष्ट देवी-देवताओं को स्मरण किया. महिलाओं ने नियमानुसार पाहन पुजार के आने पर उनके पैर धोये और तेल पानी डाल कर उनका अभिषेक किया. घर पर बने पुआ पकवान व तपावन के साथ उनका स्वागत किया. रंग गुलाल, ढोल मांदर और लोक गीतों के साथ खुशियां मनायी. आयोजन में माइकल मुंडा, कार्तिक मुंडा, बंठा लोहरा शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >