झारखंड: CM आवास का घेराव करने जा रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज, कई लोग चोटिल

सीएम आवास का घेराव करने जा रहे सहायक पुलिस कर्मियों पर लाठीचार्ज हुआ है. इस दौरान पथराव भी हुआ. जिसमें दोनों पक्षों की ओर कई लोग चोटिल हो गये.

रांची : लंबे समय से आंदोलनरत रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर पुलिस ने शुक्रवार को लाठियां बरसाई हैं. वह सुरक्षा घेरा तोड़कर अलग रास्तों से सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे थे. सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश तो वह बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गये. इस दौरान पथराव हो गया. जिससे दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल हो गये. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

सहायक पुलिस कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल गया था वरीय अधिकारियों के साथ वार्ता करने

दरअसल सुबह में सहायक पुलिस कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के वरीय अधिकारियों के साथ वार्ता करने गये था. जहां 1 साल अनुबंध बढ़ाने और वेतन बढ़ोतरी पर सहमित बनी. वहां से वापस लौटने के बाद वे सभी उठकर सीएम आवास का घेराव करने पहुंच गये. जहां उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गयी. इस दौरान सुरक्षा बलों के जवानों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह उनसे उलझ गए. इस दौरान वहां पर पथराव हो गया जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए. सूचना तो यह भी है कि वहां खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गयी है.

विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान भी किया था प्रदर्शन

गौरतलब है कि सहायक पुलिसकर्मी लंबे समय से आंदोलनरत हैं. इससे पहले भी उन्होंने विशेष सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया था. उनकी बहाली उस वक्त की तत्कालीन सरकार रघुवर दास के समय साल 2017 में हुई थी. इसका मकसद राज्य के 12 नक्सल प्रभावित जिलों में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने में पुलिस कर्मियों की सहायता करना था. तब से लेकर आज तक उन्हें दस हजार रुपये ही मिलता है. उनकी मांग है कि सहायक पुलिस कर्मियों की सेवा स्थायी की जाए और उन्हें पुलिस सेवा में समायोजित कर दिया जाए.

Also Read: झारखंड में मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से सरकार की ये योजनाएं प्रभावित, नहीं हो रहा समस्याओं का समाधान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >