रूपा तिर्की मौत मामले में सीबीआइ ने दर्ज की प्राथमिकी, हर पहलू पर रखी जा रही नजर

साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रही रूपा तिर्की मौत मामले में सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. और इसकी हर पहलू पर नजर रखी जा रही है. इस केस का नेतृत्व सीबीआइ डीएसपी विशंभर दीक्षित करेंगे.

Rupa Tirkey suicide Case update रांची : साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रही रूपा तिर्की मौत मामले में सीबीआइ की पटना क्राइम ब्रांच शाखा ने प्राथमिकी दर्ज की है. यह प्राथमिकी साहिबगंज के इंस्पेक्टर राजेश कुमार द्वारा पूर्व में दर्ज कराये गये केस के आधार पर की गयी है. उक्त केस में रूपा के कथित प्रेमी दारोगा शिव कुमार कनौजिया को आरोपी बनाया गया था. रूपा तिर्की मौत मामले की जांच का नेतृत्व सीबीआइ डीएसपी विशंभर दीक्षित करेंगे.

बता दें कि रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर रूपा की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की सीबीआइ से जांच कराने का अनुरोध किया था. 31 अगस्त को मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद हाइकोर्ट ने एक सितंबर को सीबीआइ जांच के लिए आदेश दिया था.

साहिबगंज स्थित सरकारी आवास में फंदे से झूलता उसका शव मिला था. हाइकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि प्रथमदृष्टया मामला संदेहास्पद प्रतीत होता है. इससे पूर्व मामले में साहिबगंज पुलिस ने 2018 बैच के दारोगा शिव कनौजिया को नौ मई को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने जांच रिपोर्ट में कहा था कि रूपा तिर्की को उसके बैचमेट शिव कुमार कनौजिया द्वारा मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता था. यही वजह थी कि रूपा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >