Ranchi Crime News : कांवरियों पर लुटेरों ने चलायी गोली, एक घायल

Ranchi Crime News :बालूमाथ हेरहंज पांकी मुख्य पथ पर हेरहंज थाना क्षेत्र के कारीमाटी जंगल में बुधवार की देर रात सड़क लुटेरों ने बोलेरो वाहन पर गोलीबारी की

रांची/ बालूमाथ. बालूमाथ हेरहंज पांकी मुख्य पथ पर हेरहंज थाना क्षेत्र के कारीमाटी जंगल में बुधवार की देर रात सड़क लुटेरों ने बोलेरो वाहन पर गोलीबारी की. इसमें बोलेरो सवार दिलीप कुमार दांगी (28 वर्ष)-पिता किशन देव दांगी (ग्राम डुमराडीह, तरहसी, पांकी) घायल हो गये. उनके हाथ में एक गोली लगी है. दिलीप कुमार दांगी अपनी पत्नी खुशबू देवी के साथ देवघर स्थित बाबा धाम पूजा करने गये थे. यहां से वह बोलेरो से लौट रहे थे.

सड़क लुटेरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी

बुधवार की रात करीब नौ बजे कारीमाटी के समीप सड़क लुटेरों द्वारा पेड़ काटकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया था. यह देखकर दिलीप ने बोलेरो बैक कर वापस भागने की कोशिश की. तभी सड़क लुटेरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली दिलीप के बायें हाथ में लग गयी. गोली लगने से बोलेरो का टायर भी फट गया. दिलीप हिम्मत दिखाते हुए उसी स्थिति में गाड़ी से किसी प्रकार निकल गये. बाद में हेरहंज के इनातू ग्राम पहुंच कर पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर हेरहंज पुलिस ने घायल कांवरिया को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. दिलीप दांगी के हाथ से गोली निकाल दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >