डकरा. डकरा सुभाषनगर शिव मंदिर परिसर में बन रहे भगवान विश्वकर्मा मंदिर निर्माण स्थल पर रविवार को विश्वकर्मा सर्वांगीण विकास सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. अध्यक्षता समिति के संरक्षक रामाशीष विश्वकर्मा ने की. निर्णय लिया गया कि कोयलांचल क्षेत्र में एकलौता भगवान विश्वकर्मा का मंदिर भव्य, आकर्षक और सुविधाजनक निर्मित हो. इसके लिए एक सक्षम टीम बनायी जायी जो निर्माण कार्य की देख-रेख, सामूहिक भागीदारी, दानदाताओं से संपर्क, मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार व अन्य सभी तरह की तकनीकी जरूरतों को पूरा कर सकें. विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से एक कमेटी बनायी गयी जिसमें अध्यक्ष आरजे शर्मा, उपाध्यक्ष बसंत विश्वकर्मा, सचिव अजय विश्वकर्मा, सह सचिव बिनोद कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मिथलेश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष राहुल कुमार, मीडिया प्रभारी नन्द किशोर कुमार, सदस्य शंकर विश्वकर्मा, विंदेश्वरी विश्वकर्मा, मंटू राणा, रोहित शर्मा, संजय विश्वकर्मा को बनाया गया है. नवनियुक्त समिति सदस्यों ने निर्माणाधीन मंदिर परिसर में भव्य मंदिर निर्माण कार्य में अपना शत-प्रतिशत योगदान का संकल्प लिया. साथ ही समाज का सर्वांगीण विकास, सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल निर्माण और रोजगार के क्षेत्र में काम करने की बात भी कही गयी.
विश्वकर्मा मंदिर निर्माण कार्यसमिति के अध्यक्ष बने आरजे शर्मा
विश्वकर्मा मंदिर निर्माण स्थल पर रविवार को विश्वकर्मा सर्वांगीण विकास सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.
