झारखंड में राजस्व कर्मियों की हड़ताल जारी, सचिव का रुख साकारात्मक, लेकिन यहां फंस रहा है पेंच

झारखंड के राजस्व कर्माचरियों की हड़ताल जारी है. जिस वजह से भूमि और सर्टिफिकेट से हर कामकाज ठप है. इस मामले में सचिव से भी बातचीत हुई है लेकिन मामला ग्रेड पे बढ़ाने पर फंस रहा है.

रांची: झारखंड भर के राजस्वकर्मी 24 वें दिन भी हड़ताल पर रहे. राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को हड़ताल की समीक्षा की. पदाधिकारियों ने राज्य के सारे जिलों के राजस्वकर्मियों से संपर्क साधा और एकजुट रहने का आग्रह किया. साथ ही रांची में एकत्र होने की बात कही.

संघ के मुख्य संरक्षक भरत प्रसाद सिन्हा और महामंत्री दुर्गेश मुंडा ने कहा कि हड़ताल शत प्रतिशत सफल है. राजस्व उप निरीक्षक पूरी तरह से सरकारी कामकाज से अलग हैं. इसका असर कामकाज पर दिख रहा है. भूमि और सर्टिफिकेट से संबंधित किसी तरह के कार्य नहीं हो रहे हैं. सारा काम रुका हुआ है. इसके बाद भी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है.

राजस्वकर्मियों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव से बातचीत हुई थी. सचिव का रुख साकारात्मक रहा, लेकिन मामला ग्रेड पे बढ़ाने पर फंस रहा है. यह मामला वित्त विभाग के अधीन है. ऐसे में मुख्यमंत्री के समक्ष मामले को लाया जायेगा.

हड़ताल समाप्त कराये राज्य सरकार : सीटू

भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) ने सरकार से राजस्वकर्मियों की राज्यव्यापी हड़ताल को समाप्त कराने का आग्रह किया है. सीटू ने बयान जारी कर कहा कि हड़ताल के कारण अंचल कार्यालयों में काम-काज ठप है. जमीन का दाखिल-खारिज समेत आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र के हजारों आवेदन लंबित हैं. महासचिव प्रकाश विप्लव ने राज्य सरकार से पिछले 24 दिनों से जारी हड़ताल को आम जनता के हित में समाप्त कराने का आग्रह किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >