खलारी : रोहिणी परियोजना में सेवानिवृत्त चालक कोलेश्वर भोगता को दी गयी विदाई

सीसीएल एनके एरिया की रोहिणी परियोजना में वरिष्ठ चालक कोलेश्वर भोगता को भावभीनी विदाई दी गई। उनके सेवाकाल और व्यक्तित्व को याद कर साथियों ने दी शुभकामनाएं।

खलारी. सीसीएल एनके एरिया की रोहिणी परियोजना में एलएंडटी एवं डीजल फिलिंग टीम की ओर से परियोजना से सेवानिवृत्त वरिष्ठ चालक कोलेश्वर भोगता के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया.

सभी साथियों ने कोलेश्वर भोगता को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न के रूप में घड़ी भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी. समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कोलेश्वर भोगता अपने संत स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और मिलनसार व्यवहार के कारण सभी कर्मचारियों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे. उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए सभी का सम्मान और स्नेह अर्जित किया. विदाई समारोह में टीम कैप्टन अभियंता नीतीश कुमार, रविंदर गंझू, अशोक गंझू, सुरेश गंझू, चंदन गंझू, नंदकिशोर प्रजापति, कर्मजीत प्रसाद, सतेंद्र सिंह, रामदरस, सिद्धू मुंडा, दुंदुल गंझू एवं लखन गंझू उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dinesh pandey

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >