Ranchi News : राजनीतिक दलों से 25 मार्च तक मांगा प्रतिवेदन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रविकुमार ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी व इआरओ को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ ससमय बैठक करने का निर्देश दिया है.

रांची (प्रमुख संवाददाता). मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रविकुमार ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी व इआरओ को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ ससमय बैठक करने का निर्देश दिया है. निर्वाचन सदन से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्तों व निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए श्री रविकुमार ने कहा कि नयी दिल्ली में हुई सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए भारत के चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के चुनाव से संबंधित विषयों पर बैठक कर प्रतिवेदनों को संग्रहित करने का निर्देश दिया है. इसके मद्देनजर सभी इआरओ 17 मार्च तक अपने स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते हुए 19 मार्च तक प्रतिवेदन उपलब्ध करायें. वहीं, सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी 22 मार्च तक बैठक करते हुए 25 मार्च तक प्रतिवेदन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में समर्पित करना सुनिश्चित करें. श्री कुमार ने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में इन सभी प्रतिवेदनों को संकलित कर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ राज्य स्तर पर बैठक की जायेगी. उसके बाद सभी प्रतिवेदनों को संयोजित कर भारत के चुनाव आयोग को भेजी जायेगी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता, ईआरओ गढ़वा संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित जिलों के उपायुक्त, इआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >