रांची के मेन रोड स्थित एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार, SSP ने कहा- मामले की हो रही है जांच

Jharkhand News: रांची के मल्लाह टोली में एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. वहीं, मौके पर भारी मात्रा में पुलिस और सुरक्षा बल पहुंच गये है. बताया जा रहा है कि मंदिर में रखी प्रतिमा पर तोड़फोड़ की गई है.

Jharkhand News: रांची के मेन रोज मल्लाह टोली स्थित एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मंदिर में रखी प्रतिमा को भी क्षति पहुंचाई गई है. ये भी खबर मिल रही है कि जिस शख्स ने तोड़फोड़ की है उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है. हालांकि, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. कहा जा रहा है कि आरोपी ने कुछ और धार्मिक स्थलों में भी तोड़फोड़ की थी. वहीं, घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षाकर्मी इलाके में तैनात कर दिए गए हैं.

मामले की जांच कर रही है पुलिस: रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि रांची के एक मंदिर में मूर्ति को कथित रूप से तोड़ने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं. हमें सीसीटीवी फुटेज मिले है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

भारी मात्रा में सुरक्षाबल तैनात: वहीं, घटना के बाद कई जाने माने लोग भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. गौरतलब है कि प्रदेश में हर जगह दुर्गा पूजा की धूम है. हर तरफ पंडाल निर्माण किया जा रहा है. जिस जगह तोड़फोड़ की गई उससे कुछ ही दूर भी पंडाल निर्माण किया जा रहा है.

शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर प्रशासन की ओर से राजधानी रांची में सुरक्षा के टाइट इंतजाम किए गए है. जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है. वहीं, पुलिस भी पूजा को लेकर विशेष सावधानी बरत रही है. ताकी शांति और सद्भाव माहौल में पूजा संपन्न हो. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >