संडे ड्यूटी में कटौती प्रस्ताव को मानने से इनकार

एनके एरिया सलाहकार समिति सदस्यों ने रविवार देर शाम डकरा वीआइपी क्लब में आयोजित बैठक

प्रतिनिधि, डकरा.

संडे ड्यूटी के लिए आवंटित राशि को बचाकर एनके एरिया के अधिकारी कम खर्च कर मजदूरों से काम करा रहे हैं. जिससे मजदूरों का मनोबल टूट रहा है. उक्त बातें एनके एरिया सलाहकार समिति सदस्यों ने रविवार देर शाम डकरा वीआइपी क्लब में आयोजित बैठक में कही. शैलेश कुमार ने बताया कि पिछली बैठक में वित्त प्रबंधक ने जानकारी दी थी कि संडे ड्यूटी के एवज में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 39 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं. एरिया का मैन पाॅवर 2750 है. मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि 10% ही संडे ड्यूटी में कटौती करनी है. इस हिसाब से 270 लोगों का ही संडे ड्यूटी कटना चाहिए. लेकिन एरिया में 400-500 मजदूरों को संडे ड्यूटी नहीं दी जा रही है. साथ ही संडे ड्यूटी के लिए कई तरह के पेचिदा नियम बना दिये गये हैं. बैठक में संडे ड्यूटी कटौती प्रस्ताव को सदस्यों ने नकार दिया और कहा कि अगर ऐसा किया गया तो क्षेत्र में जोरदार आंदोलन किया जायेगा. बैठक में क्षेत्र के महाप्रबंधक, सभी विभागीय प्रमुख, सभी पीओ और ट्रेड यूनियन से जुड़े सदस्य मौजूद थे.

फंड का अभाव बताना चाल :

सदस्यों ने कहा कि फंड का अभाव बताना एक चाल है. संबंधित वित्त अधिकारी की जानकारी को कोट करते हुए प्रबंधन को बता दिया गया है कि यह चाल चलने वाली नहीं है. बैठक शुरू होते ही प्रभात खबर में छपी दो सलाहकार समिति सदस्यों के बयान को लेकर नेताओं को चेताया गया कि बयानबाजी के कारण एक सलाहकार समिति सदस्य को माफीनामा लिखना पड़ा. इस बात को लेकर यूनियन नेताओं ने कड़ा विरोध किया और कहा कि बैठक में धमकी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. एक सदस्य गोल्टेन प्रसाद यादव ने कहा कि जो प्रतिनिधि मजदूरों के पक्ष में कुछ काम कर रहे हैं या बयान दे रहे हैं, अधिकारी उसे परेशान कर रहे हैं. इसकी जानकारी सीसीएल सीएमडी को भी दी गयी है.

आदर्श औद्योगिक संबंध की पहचान समाप्त :

सीसीएल सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह स्वयं कह चुके हैं कि एनके एरिया हमेशा कंपनी को नेतृत्व प्रदान किया है. लेकिन पिछले डेढ़ वर्ष से क्षेत्र के हालात और माहौल में बदलाव आया है. अब मजदूर नेताओं पर अधिकारी एफआइआर दर्ज कराने लगे हैं और अधिकारी के विरुद्ध भी थाने में शिकायत दर्ज होने लगी है. सीसीएल सलाहकार समिति सदस्य कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के औद्योगिक संबंधों में आये बिखराव की जानकारी कंपनी के बड़े अधिकारियों को भी है. कहा कि जिसका असर खदान से लेकर कार्यालय के काम-काज पर दिखायी दे रहा है.

एनके एरिया सलाहकार समिति सदस्यों की हुई बैठकB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >