फगुवा इलेवन ने प्रभात तारा स्कूल को 10-1 से हराया

दूसरा मैच इंडोर हॉकी और एजी झारखंड के बीच दो-दो गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ.

रांची. हॉकी झारखंड के सहयोग और हॉकी रांची के तत्वावधान में मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रही प्रथम हॉकी रांची लीग में सोमवार को पुरुष वर्ग के दो मैच खेले गये. पहले मैच में फगुवा इलेवन ने प्रभात तारा स्कूल धुर्वा को 10-1 से पराजित किया. वहीं, दूसरा मैच इंडोर हॉकी और एजी झारखंड के बीच दो-दो गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ. इससे पूर्व मैच के मुख्य अतिथि प्रभात तारा स्कूल के प्राचार्य फादर गिल्बर्ट बारला खिलाड़ियों से मिले. इस अवसर पर हॉकी रांची के जयंत केरकेट्टा, माइकल लाल, असरिता लकड़ा, मनोज प्रधान, करूणा पूर्ति सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >