रांची के सदर अस्पताल में अमृत फार्मेसी शुरू, दवाओं पर इतने प्रतिशत तक की मिल रही छूट

अमृत फार्मेसी में मरीजों को आसानी से किफायती दर पर दवाएं उपलब्ध होंगी. इस सेंटर में आगे चलकर 1500 से 3000 तरह की दवाएं मिलेंगी. यहां दवाओं के अलावा सर्जिकल आइटम, इंप्लांट्स, वैक्सीन आदि न्यूनतम दरों पर उपलब्ध हैं.

रांची. सदर अस्पताल के नये ओपीडी ब्लॉक में बुधवार को अमृत फार्मेसी का स्टोर खुला. यहां ब्रांडेड दवाएं 15 से 40% तक की छूट पर मिलेगी. इनमें किडनी, हार्ट, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं शामिल हैं. राज्य औषधि निदेशक ऋतु सहाय और सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने इसका शुभारंभ किया. यह रिम्स के बाद राज्य का दूसरा अमृत फार्मेसी स्टोर है.

यहां मरीजों को आसानी से किफायती दर पर दवाएं उपलब्ध होंगी. इस सेंटर में आगे चलकर 1500 से 3000 तरह की दवाएं मिलेंगी. यहां दवाओं के अलावा सर्जिकल आइटम, इंप्लांट्स, वैक्सीन आदि न्यूनतम दरों पर उपलब्ध हैं. अमृत फार्मेसी फिलहाल 12 घंटे तक खुला रहेगा. आगे चलकर यह 24 घंटे और सातों दिन खुला रहेगा. इसके लिए आठ फार्मासिस्ट नियुक्त किये गये हैं.

सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल को मानक अस्पताल बनाने का प्रयास है. मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिले, इसके लिए संबंधित विभाग के साथ मिलकर वर्क आउट किया जा रहा है. स्टोर में अच्छी गुणवत्ता की जेनेरिक दवाओं के अलावा ब्रांडेड दवाएं भी किफायती कीमत पर मिले, इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >