Coronavirus Update : झारखंड के रांची रेलवे अस्पताल में 50 बिस्तरों वाला आइसोलेशन वार्ड खुला

ranchi railway hospital starts 50 bed isolation ward to fight with coronavirus. दक्षिण पूर्वी रेलवे (South Eastern Railway) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के मद्देनजर रांची रेल मंडल अस्पताल में 50 बिस्तरों वाला अलगाव वार्ड तैयार किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. ranchi railway hospital starts 50 bed isolation ward to fight coronavirus pandemic

रांची/हावड़ा : दक्षिण पूर्वी रेलवे (South Eastern Railway) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के मद्देनजर रांची रेल मंडल अस्पताल में 50 बिस्तरों वाला अलगाव वार्ड तैयार किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

एसइआर (SER) ने एक बयान में बताया कि 50 बिस्तरों वाले अलगाव वार्ड (Isolation Ward) के अलावा अस्पताल में एक आपात दल को तैनात किया गया है, जो चौबीसों घंटे सेवाएं देगा. उसने बताया कि एसइआर के सफाई कर्मचारी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लोगों के संपर्क में आने वाली दरवाजे के हैंडल, वॉशबेसिन और मेजों जैसी चीजों को नियमित अंतराल में सैनिटाइज कर रहे हैं.

एसइआर के रांची रेलवे मंडल में 45 रेलवे स्टेशन हैं. एसइआर के सीपीआरओ संजय घोष ने बताया कि प्रमुख स्टेशनों और रेलवे जोन की लोकल ट्रेनों के डिब्बों में कोविड-19 (COVID-19) के बारे में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्व मध्य रेलवे (Eastern Central Railway) ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एयरकंडीशंड कोच से पर्दा हटाने की घोषणा की थी. ईसीआर (ECR) के जीएम एलसी त्रिवेदी ने कहा था कि धनबाद रेल मंडल सहित ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे (ECR) के सभी पांच डिवीजन से चलने वाले मेल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी में लगे पर्दे को हटा दिया जायेगा.

उन्होंने कहा था कि रेलवे का मानना है कि सभी यात्री पर्दे को छूते हैं, जिसकी वजह से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा है. श्री त्रिवेदी ने कहा था कि उन्होंने धनबाद रेल मंडल सहित पांचों रेल मंडल से खुलने वाली मेल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी में लगे पर्दों को हटाने का निर्देश जारी कर दिया है. स्थिति सामान्य होने के बाद यह फिर से लगाया जायेगा.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि चीन से फैला यह जानलेवा संक्रमण दुनिया के 70 से अधिक देशों को अपनी चपेट में ले चुका है. भारत में भी कोरोना वायरस के कई संदिग्ध मिले हैं. हालांकि, किसी भारतीय के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विदेशों से आये तीन लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है.

भारतीय रेलवे देश की सबसे बड़ी परिवहन व्यवस्था है. हर दिन लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं. कोरोना वायरस से संक्रमित एक भी रेल यात्री लाखों लोगों को संक्रमित कर सकता है. इसलिए रेलवे ने एहतियातन कई कदम उठाये हैं. ट्रेन के डिब्बों से पर्दे हटाना और रेलवे अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था ऐसे ही कदम हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >