रांची के कोकर से दिनदहाड़े बाइक चोरी कर चोर हो गया फरार, पूरी घटना CCTV में कैद

रांची के कोकर से प्रभात खबर के कर्मी अमित रंजन झा बाइक चोरी हो गयी. ये घटना महेश्वरी स्वीट्स पास घटी. मामले पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है

Jharkhand News, Ranchi Crime News रांची : सदर थाना क्षेत्र के कोकर महेश्वरी स्वीट्स के बाहर से बाइक चोर ने प्रभात खबर के कर्मी अमित रंजन झा की बाइक चोरी कर ली. घटना शनिवार के दिन 3.11 बजे की है. घटना को लेकर उन्होंने सदर थाना की पुलिस को जानकारी दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अमित रंजन झा ने बताया कि वह महेश्वरी स्वीट्स के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर मिठाई खरीदने गये थे. जैसे ही वह बाहर निकले, तब उन्हें बाइक गायब मिली. इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक कराया. फुटेज में उन्होंने देखा कि उनकी बाइक पर कुछ देर तक एक लड़का बैठा रहा.

इसके बाद बाइक का लॉक खोलने के बाद वह बाइक स्टार्ट कर कोकर चौक की ओर भाग निकला. चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है. पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >