रांची के राजीव बने वर्ल्ड बैंक के इडी के सलाहकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव राजीव टोपनो को वाशिंगटन में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है. भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव राजीव टोपनो को वाशिंगटन में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है. भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा. 1996 बैच के आइएएस अधिकारी राजीव टोपनो मूल रूप से रांची के रहनेवाले हैं. उनके माता-पिता चुनवाटोली में रहते है़ं

श्री टोपनो ने ग्रेजुएशन का परीक्षाफल आने से पहले ही अपने प्रथम प्रयास में सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी़ उनके पिता डी टोपनो ईस्टर्न रेलवे में क्लास वन ऑफिसर थे़ मां मंजुला टोप्पो संत थॉमस, कोलकाता में शिक्षिका थीं. श्री टोपनो की पढ़ाई संत पॉल व संत थॉमस स्कूल कोलकाता में हुई थी़

इसके बाद उन्होंने संत जेवियर्स कॉलेज कोलकाता से ग्रेजुएशन किया़ 2009 में वह बतौर डिप्टी सेक्रेटरी प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े थे. गुजरात भूकंप के दौरान वह कच्छ डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे़. नरेंद्र मोदी के भारत का प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद वह प्रधानमंत्री के निजी सचिव के रूप में काम कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >