झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले रांची में राहुल गांधी का संविधान सम्मेलन, हेमंत सोरेन से हुई मुलाकात

Rahul Gandhi in Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को झारखंड पहुंचे.

Rahul Gandhi in Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को झारखंड पहुंचे. राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस के सीनियर लीडर्स ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद राहुल गांधी होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे. यहां पार्टी के नेताओं के साथ-साथ INDIA के घटक दलों के नेताओं ने उनसे मुलाकात की.

राहुल गांधी के संविधान सम्मेलन में शामिल हो रहे 500 प्रतिनिधि

झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की. राहुल गांधी शौर्य सभागार में ‘संविधान सम्मेलन’ में शामिल हुए. इस सम्मेलन में सिविल सोसाइटी और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए हैं. राहुल गांधी आज रांची में 500 से ज्यादा प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे हैं. जोर-शोर से इसकी तैयारी की जा रही थी.

झारखंड में 70 सीट पर चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस-झामुमो

दिल्ली और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम राहुल गांधी के संविधान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए काम कर रही थी. राहुल गांधी जब रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरे, तो झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया.

20 अक्टूबर को आ सकती है कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट

राहुल गांधी के दिल्ली से रांची आने के पहले ही झारखंड में INDIA के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा हो गई. हेमंत सोरेन ने झारखंड कांग्रेस के चुनाव प्रभारी गुलाम अहमद मीर की मौजूदगी में घोषणा की कि कांग्रेस और झामुमो 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. बाकी 11 सीटों पर राजद और वामदल अपने-अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे. अब सहयोगी दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नाम तय करके उनकी सूची जारी करेंगे. कांग्रेस की सूची 20 अक्टूबर को आ जाने की उम्मीद है.

Also Read

झारखंड के कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाएं, चुनाव आयोग ने दिया निर्देश

Jharkhand Election: NDA के बाद INDIA में भी सीटों का हुआ समझौता, JMM-कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेंगे

Jharkhand Assembly Election 2024: आजादी के बाद इस विधानसभा में कोई महिला नहीं बनीं विधायक

विधानसभा चुनाव की वजह से छठ में बिहार से लौटना होगा मुश्किल, बस मालिकों ने की ये डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >