मैक्लुस्कीगंज: रांची पुलिस के निर्देश पर मैक्लुस्कीगंज थाना परिसर में गुरुवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया. थाना प्रभारी धनंजय बैठा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नावाडीह, हेसालौंग, लपरा और हुटाप सहित अन्य क्षेत्रों से चार मामले पहुंचे.
इनमें अधिकांश मामले जमीन विवाद से संबंधित थे, जबकि एक मामला रुपये के लेनदेन से जुड़ा था. थाना प्रभारी ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभाग से जांच कर समाधान कराने का आश्वासन दिया.
उन्होंने कहा कि आम जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
