जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस

प्रखंड के कई गांवों में शुक्रवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाला

बेड़ो.

प्रखंड के कई गांवों में शुक्रवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाला गया. जुलूस बिल्टी, नरकोपी, हांठु, घाघरा, चनकोपी, मसियातु, तुतलो नवाटांड़, ईटा, चान्हो, चपाडीह, सेरो, कमलटोली, केसा गांवों के अकीदतमंदों ने निकाला.

कांके.

पैगंबर मोहम्मद के यौम ए पैदाइश पर मौलाना कारी हाशीम कमाल, मौलाना नौशाद आलम, सरफराज खान, मो फुरकान के नेतृत्व में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया. मौके पर वसीम अख्तर, अब्दुल वहाब, तारिक खान, मुश्ताक अली, मो नेजाम, मो एकरा, मो हसान खान, अनवर आलम, आरिफ खान, मो राजा, आमिर सोहेल, शोएब अख्तर, मो आदिल, रिजवान हुसैन, मो जावेद, मो इम्तियाज, रमीज राजा आदि मौजूद थे.

अनगड़ा.

अंजुमन इस्लामिया कमेटी अहले सुन्नत वल जमात महेशपुर में जुलूस निकाला गया. जुलूस में सदर जाकीर खान, इसलाहे मोआशरह कमेटी के सदर परवेज खान, मुस्ताक अहमद खान, मुदीन आलम, मो असगर, साकीर खान, आफताब खान, अकरम खान, तूफान खान, शेख चरकू, सरफराज खान, शमशाद खान, रेयाज खान, बबलू खान, शहजादा खान शामिल थे.

लापुंग.

फतेहपुर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर जुलूस निकाला गया. जुलूस में सदर गुलाम मुस्तफा मियां, मुर्तजा मियां, जसीमुद्दीन मियां, नशीम आलम, हाफिज मेहराब, हाफिज मंसूर व दर्जनों मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KEDAR MAHTO BERO

KEDAR MAHTO BERO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >