Presidential Election 2022 : UPA कैंडिडेट यशवंत सिन्हा कांग्रेस विधायकों व सांसदों के साथ करेंगे बैठक

Presidential Election 2022 : राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से उम्मीदवार बनाये गये यशवंत सिन्हा आज रांची पहुंच रहे हैं. वे कांग्रेस विधायकों व सांसदों के साथ बैठक करेंगे और राष्ट्रपति चुनाव में उनसे समर्थन का आग्रह करेंगे. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय भी इस बैठक में शामिल होंगे.

Presidential Election 2022 : विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज शुक्रवार को रांची आयेंगे. वह कांग्रेस विधायकों व सांसदों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान वे राष्ट्रपति चुनाव में उनसे समर्थन का आग्रह करेंगे. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय भी इस बैठक में शामिल होंगे. आपको बता दें कि गुरुवार को झामुमो ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा कर दी है.

कांग्रेस विधायकों व सांसदों के साथ करेंगे बैठक

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से उम्मीदवार बनाये गये यशवंत सिन्हा आज रांची पहुंच रहे हैं. वे कांग्रेस विधायकों व सांसदों के साथ बैठक करेंगे और राष्ट्रपति चुनाव में उनसे समर्थन का आग्रह करेंगे. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय भी इस बैठक में शामिल होंगे.

Also Read: Presidential Election 2022 : राष्ट्रपति की NDA कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू को JMM का समर्थन, शिबू ने की घोषणा

रांची पहुंच रहे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय शुक्रवार को रांची आ रहे हैं. वे नौ से 14 अगस्त तक होनेवाले कांग्रेस के कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्षों व मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इसके लिए वे आज रांची पहुंच रहे हैं.

Also Read: Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू को JMM के समर्थन के साथ जानें झारखंड में वोटों का गणित

NDA कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू को जेएमएम का समर्थन

आपको बता दें कि राष्ट्रपति की NDA कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थन देगा. झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की ओर से पत्र जारी कर इसकी घोषणा की गयी. आपको बता दें कि इससे पहले झामुमो ने रांची में बैठक कर राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के निर्णय को लेकर शिबू सोरेन को अधिकृत किया था. इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली जाकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी.

Also Read: जोखिम में जान : झारखंड के रामगढ़ में मिथेन गैस का तेजी से हो रहा रिसाव, मचा हड़कंप, गुस्से में ग्रामीण

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >